खबरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर हादसे पर जताया दुःख…

ग्वालियर, सं. प्रशांत झिलपे – में शीतला माता मंदिर के पास हुए हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घटना की विस्तृत जांच करने की बात भी कही है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी . सभी घायलों का उपचार शासन द्वारा निःशुल्क कराया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसा की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर मंत्री एदल सिंह कंषाना और मंत्री राकेश सिंह को भी मौके पर भेजा गया…

सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ग्वालियर में हुए सड़क हादसे को लेकर सीएसपी को तत्काल हटाने और आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं… सीएम ने तीन थाना प्रभारी, एक यातायात निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को भी निलंबित कर दिया है जिसमे सीएसपी रवि भदौरिया हटाए गए, चीनोर थाना प्रभारी आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा,, झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव,झांसी रोड ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी, निरीक्षक यातायात राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी,आरक्षक किशन खन्ना,आरक्षक अनिल जेतपुरिया,ओर आरक्षक पवन सेंगर को  सस्पेंड कर दिया है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश भी दियें हैं…

जांच में जिम्मेदारी तय कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button