भोपाल: सेन महाराज की 726वीं जयंती पर मेनिटं चौराहा से पी.एन.टी. चौराहा तक शोभा यात्रा का आयोजन…

भोपाल, सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन (म.प्र.) भोपाल जिला शाखा एवं साप्ताहिक श्रृंगार दर्शन समिति भोपाल के सहयोग से 14 अप्रैल मंगलवार सुबह 10 बजे संत शिरोमणि श्री सेन महाराज की 726वीं जयंती पर मेनिटं चौराहा से पी.एन.टी. सेन चौराहे तक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. शोभायात्रा पश्चात श्री सेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास ने स्थानीय प्रदेश पदाधिकारीयो उपाध्यक्ष – आनंदीलाल सेन, महासचिव, गोपाल सराठे, कोषाध्यक्ष चन्द्रभान सेन, संयुक्त सचिव – आनंद वन्देवार, संगठन मंत्री – संतोष सेन, प्रचारमंत्री जगदीश सेन, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सेन (संभागीय अध्यक्ष) राजेश सेन (पी.एन.बी.), गजेन्द्र सेन, श्री राजकुमार श्रीवास, भैयालाल नापित, प्रमोद सराठे, वीरेन्द्र वन्देवार एवं संदीप सराठे, वरिष्ठ सलाहकार, शंकरलाल सराठे, ओमप्रकाश निबसैया, दिनेश सेन एवं अवधेश सेन की विशेष उपस्थिति मे की.
भोपाल सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन (म.प्र.) आयोजन समिति के मन्नूलाल श्रीवास (मन्नू भैया) कार्यक्रम संयोजक, दिलीप आसोलकर सह-संयोजक, कमलेश सेन व्यवस्थापक, दीपक सराठे जिला महामंत्री, शैलेश सेन भोपाल जिला अध्यक्ष का विषेश योगदान रहा.
कार्यक्रम मे सेन जयंती संचालन समिति के सर्व नारायण सराठे, मदन सराठे, नरेन्द्र श्रीवास, दादा नानकराम सेन, ईश्वरदास सेन, शिवकुमार सेन (भानपुर), प्रकाश सराठे, संतोष सेन (एल.आई.सी.) मोहन मालवीय, हजारीलाल सेन, हरप्रसाद सेन, रामस्वरूप श्रीवास, जितेन्द्र सेन, गौतम श्रीवास, किशोर गनौर, रामेश्वरदयाल सेन परसराम सेन (गांधी नगर), नत्थूलाल सेन, छोटू मामा सेन, कमलेश वर्मा (नूर),प्र मोद वर्मा, राम सिंह श्रीवास, जे.पी. श्रीवास विशेष रूप से उपस्थित थे.



