मध्य प्रदेश

भोपाल: तिब्बत से आए जल – प्रलय के कारण नेपाल हुआ प्रभावित, बिहार और उत्तर प्रदेश पर भी खतरे का भयंकर अंदेशा…

भोपाल,  सं. प्रशांत झिलपे – के सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल में आज एक ऐसी कुदरती त्रासदी हुई जिसका कभी किसी ने अंदाजा नहीं लगाया होगा इस जल – प्रलय ने कई मकानों को अपने आगोश में लेकर उनको नास्तु नाबूत कर दिया, इस भीषण पानी के उग्र रूप ने कई मकानों ऊंची इमारतो ,कारों को बहा कर ले जाने का एवं कई विदेशी नागरिक और भारतीय नागरिक अब तक लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी लगभग संख्या 400 के करीब अभी बताई जा रही है 7 से 8 लोगों के मृत होने की भी खबरें प्राप्त हो रही है लापता लोगों में लगभग 290 लोगों के करीब विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं जो कि पर्यटक के रूप में नेपाल गए हुए थे और लगभग 97 से अधिक भारतीय लोग बताए जा रहे हैं जो अब तक लापता है, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर बहुत गहरा दुख जताया है और नेपाल के प्रधानमंत्री से बात करके उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है, वही इस भीषण जल प्रलय के कारण बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर भी खतरा मंडरा रहा है भारतीय वायुसेना और उत्तर प्रदेश बिहार के मुख्यमंत्री भी इस जल प्रलय पर नजर बनाए हुए हैं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button