मध्य प्रदेश

अग्रवाल समाज मिसरोद की यजमानी में 32वीं महाआरती, दीपदान भी किया…

भोपाल, सं. प्रशांत झिलपे – माता महालक्ष्मी एवं भगवान अग्रसेन महाराज की 32वीं मासिक महाआरती रविवार को श्री अग्रसेन वाटिका में अग्रवाल समाज मिसरोद की यजमानी में संपन्न हुई। कार्तिक माह के अवसर पर सामूहिक दीपदान किया गया। आरती के दौरान लकी ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें रमेश अग्रवाल एवं एचसी अग्रवाल को उपहार प्रदान किए गए।

आरती समूह भोपाल के आयोजक नितिन कुमार गुप्ता एवं मुकेश गोयल ने बताया कि पिछले 32 माह से नियमित महाआरती और प्रतिदिन भगवान अग्रसेन महाराज के माल्यार्पण का क्रम जारी है। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एक-दूसरे को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुकुल गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, पवन गुप्ता, नीरज गुप्ता, लव-कुश अग्रवाल, नरेश मोदी, संजीव मित्तल, कांता अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, डॉ. अंकुर अग्रवाल, अमित मित्तल, प्रणव गुप्ता सहित महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

नितिन कुमार गुप्ता ने बताया कि हाल ही में अग्रवाल समाज मिसरोद इकाई का गठन हुआ है। शीघ्र ही इसकी विधिवत कार्यकारिणी बनाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button