मध्य प्रदेश

भोपाल: मध्य प्रदेश नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ का प्रथम त्रिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, हीरा रानवे प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित…

भोपाल, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ का प्रथम त्रिवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन प्रदेश कार्यालय ठेंगड़ी भवन, भोपाल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर भोपाल जिले के श्री हीरा रानवे को सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री हरिओम कुशवाहा को प्रदेश महामंत्री निर्वाचित किया गया। यह संगठन देशभर में नगरीय निकायों—नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषदों—में कार्यरत कर्मचारियों के हित, अधिकार एवं सेवा-सुरक्षा के लिए संघर्ष करने वाला स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ का एक महत्वपूर्ण घटक है।

नवनिर्वाचित प्रदेशअध्यक्ष हीरा रानवे लंबे समय से कर्मचारियों एवं मजदूरों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत रहे हैं। उनकी श्रमिक हितैषी सोच, संगठन के प्रति निष्ठा एवं जिले व प्रदेश स्तर पर विभिन्न दायित्वों के सफल निर्वहन के कारण उन्हें इस बड़े संगठन का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके निर्वाचन से प्रदेशभर के नगरीय निकाय कर्मचारियों में हर्ष एवं नई उम्मीदों का संचार हुआ है।

अधिवेशन में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री एम.पी. सिंह, अखिल भारतीय मंत्री श्री रामनाथ गणेश, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेश तिवारी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं नगरीय निकाय प्रदेश प्रभारी श्री अरविंद मिश्रा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री सुनील किरवई, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री उमेश शर्मा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नगरीय निकाय सह प्रभारी श्री महेंद्र सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अधिवेशन में नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें

कार्यकारी अध्यक्ष – श्री केदार यादव (इंदौर)

उपाध्यक्ष – श्री नरेंद्र योगी (ग्वालियर), श्री विमलेश वंशकार (दतिया), श्री अमर ग्रावकर (जबलपुर), श्री नितिन मसले (उज्जैन), श्री विकास उपाध्याय (सागर)

संयुक्त महामंत्री – श्री हेमराज जरवाल

कोषाध्यक्ष – श्री कमल किशोर भावसार (सरनी, बैतूल)

मंत्री – श्री नरेंद्र सिंह सिसोदिया (विदिशा), श्री कुलदीप तिवारी (विदिशा), श्रीमती शिवानी घारू (मंदसौर)

संगठन मंत्री – श्री सुनील बंसल (इंदौर)

कार्यालय मंत्री – श्री रमेश चंद्र रघुवंशी (उज्जैन)

प्रचार मंत्री – श्री सुधीर मिश्रा (शिवपुरी)

सहित प्रदेश के कई जिलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौंपे गए।

अधिवेशन का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए नगरीय निकाय कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष के संकल्प के साथ किया गया।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हीरा रानवे ने अपने संबोधन में अपने वरिष्ठों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में पद देना एक व्यवस्था का प्रकार है और संगठन में मेरी टीम के सभी पदाधिकारी सभी सदस्य कार्यकर्ता अपने आप में अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री है हम सब लोग मिलकर इस संगठन को आगे बढ़ाएंगे और मध्य प्रदेश में जितने भी नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत है वहां के सफाई कर्मचारी विद्युत कर्मचारी सभी लोगों को इस संघ में जोड़कर इस महासंघ का नाम और भारतीय मजदूर संघ का नाम और ऊंचा रोशन करेंगे, और अंत में उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई देते हुए उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button