मध्य प्रदेश
भोपाल: प्रारंभिक कक्षाओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन अब 8 दिसंबर से, राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी की नई समय सारिणी..

भोपाल, प्रदेश की शासकीय और अशासकीय शालाओं में कक्षा 3 से 8 के लिए सोमवार 24 नवम्बर से आयोजित होने वाला अर्धवार्षिक मूल्यांकन अब 8 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2025 के मध्य होगा। राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी की नई समय सारिणी.
राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने वर्तमान में प्रदेश में संचालित SIR प्रक्रिया में शासकीय व्यक्तियों की व्यस्तता के कारण कक्षा 3 से 8 के अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथियों को आगे बढ़ाते हुए इस संबंध में नवीन समयसारिणी जारी की है।



