मध्य प्रदेश

भोपाल: रक्षाबंधन पर स्काई हेल्प ऑर्गेनाइजेशन व्दारा पेड़ों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर पर्यावरणीय पहल….

भोपाल, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर स्काई हेल्प ऑर्गेनाइजेशन ने प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का एक अनोखा संदेश दिया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहर के विभिन्न स्थलों पर पेड़ों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर किन्नर अखाड़े के संस्थापक संरक्षक स्वामी दुर्गादास और श्री गजानंद महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने पूर्ण चातुर्मास अवधि में प्रतिदिन एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। उनका कहना था कि “पेड़ हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। जल, वायु और जीवन की निरंतरता के लिए हर व्यक्ति को वृक्षारोपण को अपना कर्तव्य मानना चाहिए।”

संस्था के सदस्यों ने भी इस अवसर पर ‘जंगल, जल, जीवन’ का नारा देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रण लिया। स्काई हेल्प ऑर्गेनाइजेशन ने आने वाले महीनों में सैकड़ों पौधे रोपने और उनकी देखभाल करने की योजना बनाई है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को एक हरित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button