भोपाल: दुर्गा नवमीं पर श्री राम दरबार पंचदेव धाम मंदिर कोलार में हुआ हवन एंव भंडारे का आयोजन…

भोपाल, सं. प्रशांत झिलपे – कोलार सिक्स लेन रोड मुखर्जी नगर स्थित सबसे बड़ी रहवासी कॉलोनी आई.बी.डी. हॉलमार्क सिटी में श्री राम दरबार पंचदेव धाम मंदिर समिति द्वारा शक्ति की भक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि पूरे और श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है.
श्री राम दरबार पंचदेव धाम मंदिर परिसर में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है जहां सुबह-शाम आरती भजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है.
मंदिर परिसर मे प्रत्येक दिन बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन तत्पश्चात महिलाओं का गरबा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, विशेष तौर पर प्रत्येक दिन होने वाली प्रतियोगिताओं का उत्सव के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार की पुरस्कारों का वितरण भी किया गया.
नवरात्र के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र बच्चों के लिए लगे मिकी माउस, वहां लगे फूड स्टालों का रहा जिसमें विशेष प्रकार के फूड स्टॉल एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का कॉलोनी वासियों एवं एवं बाहर से भक्तों ने भरपूर आनंद लिया.
श्री राम दरबार पंचदेव धाम मंदिर में ग्यारस के मौके पर वैसे भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है वही पावन नवरात्र के चलते यहां भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
दुर्गा नवमीं के पावन पर्व पर कोलार सिक्स रोड स्थित श्री राम दरबार पंचदेव धाम मंदिर में कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया, इस धार्मिक आयोजन में धर्म प्रेमी बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे और माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया.
श्री राम दरबार पंचदेव धाम मंदिर आयोजन समिति के मुताबिक मंगलवार दशहरे के दिन दोपहर 11:00 बजे माता रानी के विसर्जन के लिए एक चल समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें इस बार विशेष तौर पर आयोजन समिति के सदस्यों के साथ कॉलोनी की मात्रॄशक्ति भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी जो की जवारे विसर्जन हेतु चल समारोह में शामिल रहेंगी.



