थाना बुदनी पुलिस की अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही, 01 आरोपी गिरफ्तार, 01 छुरा (चाकू) जप्त

बुधनी, संवाददाता दीपक जाट- पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बुधनी सुनील ठाकुर के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की गई है ।
दिनांक 07.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चाकू रखकर घूम रहा है । सूचना पर थाना बुदनी पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम – विशाल यादव पिता रामविलास यादव, उम्र 36 साल, निवासी – नाला मोहल्ला, इटारसी, जिला नर्मदापुरम
आरोपी के कब्जे से 01 नग छुरा (चाकू) जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना बुदनी में अपराध क्रमांक 450/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुदनी निरी सुनील ठाकुर, प्र आर दिनेश जाट, आरक्षक दीपक सेन, अनिरुद्ध पटेल की सराहनीय भूमिका रही।



