मध्य प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को दी बाइट…

संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने कोर ग्रुप में हुआ मंथन – हेमंत खण्डेलवाल

भोपाल, सं. प्रशांत झिलपे – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, मध्यप्रदेश के प्रभारी व सांसद  बिप्लब कुमार देब, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा तथा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर की उपस्थिति में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कोर ग्रुप के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कोर ग्रुप की बैठक में संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ भाजपा सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने सहित अन्य सभी विषयों पर मंथन हुआ है।

संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ विचार-विमर्श

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आज से ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह प्रभारी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने आज संगठनात्मक गतिविधि और गति देने का कार्य प्रारंभ किया है। कोर ग्रुप की बैठक में संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मैंने प्रदेश संगठन के आगामी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याण एवं विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, पार्टी के समक्ष आने वाली चुनौतियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कोर ग्रुप के सदस्यों ने अपने विचार एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आने वाले समय में किन विषयों को लेकर पार्टी को जनता के बीच जाना है और संगठन की गतिविधियों को किस प्रकार और अधिक प्रभावी बनाना है, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया।

संगठन के जरिए जनसेवा के कार्यों को और व्यापक बनाना है

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य संगठन की शक्ति के माध्यम से जनसेवा को और व्यापक बनाना है। सरकार और संगठन मिलकर जनता की सेवा के कार्यों को और आगे बढ़ाएं तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है, इस पर बैठक में गंभीरता से मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि आज जिन विषयों और सुझावों पर चर्चा की गई है, उन विषयों की प्रगति की समीक्षा आगामी महीनों में होने वाली कोर ग्रुप की बैठक में की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button