मध्य प्रदेश

भोपाल: “महिलाएं सशक्त होंगी तभी समृद्ध होंगी”, ‘श्रृंगार बने हथियार’ अभियान से बेटियों को कर रहे सशक्त – डॉ पंकज शुक्ला

  1. भोपाल, कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट डॉ पंकज शुक्ला, ‘श्रृंगार बने हथियार’ अभियान से बेटियों को कर रहे सशक्त

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल करते हुए ग्राम्या और आसरे संस्था के संस्थापक डॉ पंकज शुक्ला को कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। इस सुअवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैकुंठ सिंह ने उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा और विश्वास जताया कि डॉ शुक्ला अपने अनुभव और संकल्प से देश की बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षित बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करते रहेंगे।

डॉ शुक्ला द्वारा आरंभ किया गया ‘श्रृंगार बने हथियार’ अभियान आज प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।

इस मुहिम के तहत अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन सुश्री सुप्रिया जाटव प्रदेश की विभिन्न जगहों पर बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखा रही हैं। प्रशिक्षण शिविरों में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे वे महिलाएं भी सशक्त बन सकें जिन्हें संसाधनों की कमी के कारण ऐसे अवसर नहीं मिल पाते।

डॉ शुक्ला का मानना है कि “किसी भी समाज, परिवार या राष्ट्र की समृद्धि, वहां की महिलाओं की सशक्तता से ही सुनिश्चित होती है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं, तभी समाज वास्तविक विकास की ओर अग्रसर होता है।”

उनका यह मानना केवल विचार नहीं, बल्कि धरातल पर उतरता हुआ आंदोलन बन चुका है, जिसमें हजारों महिलाएं और युवतियाँ प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रही हैं।

डॉ शुक्ला की इस नियुक्ति से आशा है कि वे कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मंच से भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा और विस्तार के साथ कार्य करेंगे। समस्त देशवासियों की उम्मीदें एवं अनंत शुभकामनाये डॉ शुक्ला के साथ हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button