भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार…

भोपाल, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और उनकी पत्नी ऋतु खंडेलवाल की बेटी सुरभि का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे बैतूल में किया जाएगा। प्रदेश पार्टी प्रमुख के घर हुई इस गमी को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा के तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी एक स्पेशल चाइल्ड थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के तमाम नेताओं ने इस दुखद घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अफसोस जताया है और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है।
केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताते हुए लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी की बेटी सुरभि खंडेलवाल के निधन का समाचार हृदय व्यथित करने वाला है। बेटी का जाना घर को सूना कर देता है। इस गहन दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं हेमंत जी और शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर बेटी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति।’



