मध्य प्रदेश

भोपाल: मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ता से किया संवाद…

भोपाल, विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में संगठन सक्रियता और नवाचारो का नया अध्याय शुरू किया गया था जिसके चलते सोमवार से शुक्रवार तक दो मंत्री एक से तीन बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्या जानेंगे इसी कड़ी में गुरुवार को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ता से संवाद किया.

प्रदेश कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ताओं में इस व्यवस्था को लेकर उत्साह और संतोष है, बड़ी संख्या में लोग अपनी बात रखने हेतु भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँच रहे हैं, मंत्रियों के व्यस्त कार्यक्रम, बैठकों और क्षेत्रीय दौरों के बावजूद अब कार्यकर्ताओं को यह स्पष्टता मिल गई है कि किस दिन और किस स्थान पर मंत्री से भेंट संभव है। यह पहल संगठन और सरकार के बीच मजबूत सेतु का कार्य कर रही है इस दूरदर्शी कदम के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्‍डेलवाल का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते मध्‍यप्रदेश शासन के मंत्रीगणों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्‍डेलवाल द्वारा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद की एक अत्यंत सराहनीय और दूरदर्शी व्यवस्था शुरू की गई है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश शासन के मंत्रीगण पार्टी की भावना और कार्यकर्ताओं की जनसमस्‍याओं के अनुरूप प्रत्येक माह निर्धारित दिवस पर प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं से संवाद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button