मध्य प्रदेश

भोपाल: भारतीय मजदूर संघ का 21वां अखिल भारतीय त्रिदिवसीय अधिवेशन पुरी में संपन्न…

भोपाल, जगन्नाथ पुरी (ओडिशा) में भारतीय मजदूर संघ का 21वां अखिल भारतीय त्रिदिवसीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अधिवेशन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय पालक श्री वी. भागय्या जी, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री डॉ. मनसुख मांडविया, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी, ओडिशा की उपमुख्यमंत्री श्रीमती प्रवती परिदा तथा स्थानीय सांसद श्री संबित पात्रा जी ने संबोधित किया।

अधिवेशन में नई राष्ट्रीय श्रम नीति, श्रमिकों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया तथा उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष जोर दिया गया और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से संबंधित प्रस्तावों को भी प्रमुखता से रखा गया।

अधिवेशन के दूसरे दिन पुरी नगर में श्रमिक एकता और अधिकारों के समर्थन में एक विशाल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

अधिवेशन के समापन सत्र में भारतीय मजदूर संघ की नई अखिल भारतीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button