भोपाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने प्रभारियों की बैठक को किया संबोधित…

भोपाल, विशेष संवादाता अभय मरकले – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सभांग और जिला प्रभारियों की बैठक को किया संबोधित…
*- संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने में संभाग व जिला प्रभारियों की अहम भूमिका*
*- श्री हेमंत खण्डेलवाल*
*- दायित्वबोध, प्रवास, समन्वय और संवाद से होगा संगठन मजबूत*
*- श्री अजय जामवाल
भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग एवं जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को हर कार्यकर्ता निष्ठा, ईमानदारी और पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं, यही हमारे संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने में संभाग व जिला प्रभारियों की भूमिका अहम है और आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण होगी। प्रत्येक जिला प्रभारी को संभाग प्रभारियों से निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखते हुए पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। हर कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण से ही संगठन अपनी शक्ति और सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुंचता है। जिला प्रभारी जिलों में साप्ताहिक प्रवास व रात्रि विश्राम कर संगठन विस्तार में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि किसी भी दायित्व को प्रभावी तरीके से निभाने के लिए सबसे पहले उसकी स्पष्टता बेहद जरूरी है। जिला प्रभारी को अपने प्रभार वाले जिले का भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक पहलुओं का गहन अध्ययन करना होगा, और निरंतर प्रवास के माध्यम से संगठन को आगे बढ़ाना होगा, ताकि पार्टी संगठन के लक्ष्यों को सही दिशा मिल सके। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी एवं श्री गौरव रणदिवे मंचासीन रहे।
अपने कार्यों से पारदर्शिता और अनुशासन के उच्च मानदंड स्थापित करें – श्री हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि जिला प्रभारी संगठन के कार्यों को पारदर्शिता, आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ करते हुए आदर्श संगठक के उच्च मानदंड स्थापित करना है। आने वाला समय संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें जिला प्रभारी की भूमिका अत्यधिक अहम होगी। अपने प्रभार वाले जिले में नियमित प्रवास करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की सतत समीक्षा, सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने जिले में प्रवास करना और रात्रि विश्राम भी उसी जिले में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी समय में लगातार चुनाव होंगे और संगठन तभी सुदृढ़ रहेगा, जब जिला स्तर पर उसका और अधिक मजबूत नेटवर्क होगा। चुनावों के समय संगठन का पूरा फोकस जिले और विधानसभा क्षेत्र पर होता है, इसलिए हर जिम्मेदारी समान रूप से महत्वपूर्ण है। संगठन को सर्वोपरि मानते हुए हमें बूथ से लेकर जिले तक मजबूती के लक्ष्य के साथ कार्य करना होगा। हमारी पार्टी आगामी चुनावों में पुनः सफलता हासिल करेगी, यह हम सब की समर्पित कार्यशैली, नियमित प्रवास और मजबूत समन्वय से सुनिश्चित करेंगे।
डबल इंजन सरकार में देश और प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और जनता के साथ संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को प्राथमिकता दे रहे हैं। केंद्र और मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार के कार्यों से देश और प्रदेश में तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।जिला प्रभारी को नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए, ताकि वे स्थानीय समस्याओं और विकास की स्थिति को समझकर सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्रभावी कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, अनुशासन और समन्वय के साथ कार्य करने से जनता तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जा सकता है। जब सभी स्तरों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे, तो प्रदेश में विकास की गति और प्रभावशीलता और अधिक बढ़ेगी, जिससे जनता की अपेक्षाओं पर सही तरीके से खरा उतरने में मदद मिलेगी। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 11 सितंबर को प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ आजीवन सहयोग निधि को लेकर विस्तार से चर्चा की।
संगठन की मजबूती का आधार कार्य विभाजन है – श्री अजय जामवाल
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए किसी भी दायित्व को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए सबसे पहले जिम्मेदारी की स्पष्ट परिभाषा, उसकी भूमिका और संपूर्ण जानकारी का होना आवश्यक है। जिला प्रभारी को अपने प्रभार वाले जिले का भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक अध्ययन करते हुए निरंतर प्रवास के माध्यम से आगे बढ़ाना होगा, ताकि सफलता का मार्ग सुनिश्चित हो सके। संगठन की मजबूती का आधार कार्य विभाजन है। कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता बिना दायित्व के नहीं रहना चाहिए। मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्य और जिम्मेदारी तय होने चाहिए, ताकि संगठन सतत सक्रिय और परिणामोन्मुख बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रभारी को कोर ग्रुप, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्धजनों से नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए, जिससे संगठन को जमीनी फीडबैक मिलता है और सामाजिक समन्वय मजबूत होता है। कार्यकर्ता मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को और मजबूती देने के लिए सरकार की योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने का कार्य करें।
केंद्र-राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि आगामी चुनाव आपके देखरेख में लड़े जाएंगे और हमें सभी को साथ लेकर चलना है। संगठन की सफलता के लिए केवल कार्यकर्ताओं को ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का प्रयास हमारा होना चाहिए। आम जन से संवाद स्थापित कर उन्हें साथ लाने की कोशिश संगठनात्मक परिपक्वता का परिचायक है। जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और सहयोग संगठन की मजबूती की नींव रही है। ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ और ‘‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’’ यह केवल नारा नहीं, बल्कि संगठन की कार्यनीति है। इसलिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय, जिम्मेदार और संगठित करना अनिवार्य है। केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाकर उन्हें संगठन से जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक के ‘‘विकसित भारत’’ के लक्ष्य को आधार मानते हुए संगठन को और अधिक अनुशासित, सकारात्मक, समरस और संवादशील बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का पवित्र कर्तव्य है कि हम प्रधानमंत्री जी के ‘‘विकसित भारत’’ के इस महान लक्ष्य को साकार करने में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान दें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों को भी संगठनात्मक विमर्श का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।



