मध्य प्रदेश

भोपाल: पंडित दीनदयाल जयंती आज, कार्यकर्ताओ संग अटल बिहारी बाजपेई मण्डल बुथ क्रमांक 169 ने मनाई 109वी जयंती…

भोपाल, भाजपा जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती अटल बिहारी बाजपेयी मंडल बुथ क्रमांक 169 के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान एवं मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा आई.बी.डी. हॉलमार्क सिटी स्थित श्रीराम दरबार पंचदेव धाम मंदिर परिसर मे मनाई गई। इस अवसर पर आई.बी.डी. हॉलमार्क सीटी मंदिर प्रांगण मे सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम आयोजित कीया गया । वही बुथ अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान की ओर से दीनदयाल जयंती पर मंदिर परिसर मे स्वच्छता अभियान और पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर बुथ अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान, प्रभारी श्रीमती पुष्पा केवट, श्रीमती कमला किर, श्रीमती शिल्पा शाह, श्री अशोक सिंह, विनोद गुप्ता, ललित कायंदे, अभिषेक पवार, प्रशांत झिलपे, डी.डी. मेहरा, एच. एल. गोहिया, सुभाष कुशवाहा, दीपक पाल एवं अन्य गण्यमान्य नागरिक उपस्थित हुए.

अध्यक्ष श्री चौहान ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। भोपाल में प्रदेश कार्यालय में होने वाली संगोष्ठी में प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद संबोधित करेंगे। इससे पहले, दोनों नेता सुबह 8 बजे प्रदेशभर में एक साथ चलने वाले स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

पार्टी के पदाधिकारियों को सुबह के स्वच्छता अभियान में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मंत्री, विधायक और सांसद अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर सफाई करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button