भोपाल: जन जन तक पहॅुचेगी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात, तात्या टोपे मंडल महिला मोर्चा ने हर बूथ को सौंपे स्पीकर्स और माइक…

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को घर-घर और जनता तक पहुँचाने के लिए अनोखी पहल की है। जिसकी शुरूआत महिला मोर्चा, तात्या टोपे मंडल से की गई है, ताकि जब प्रधानमंत्री मोदी मन की बात करें तो न सिर्फ कार्यकर्ता बल्कि आम जनता भी इसे सुन सके और उससे प्रेरणा ले सके। इस विशेष पहल के तहत दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, पार्टी के प्रदेश महासचिव और विधायक भगवानदास सबनानी तथा महापौर श्री मालती राय ने बूथ अध्यक्षों को स्पीकर और माइक सौंपे। भाजपा महिला मोर्चा,तात्या टोपे मंडल अध्यक्ष कविता जैन अनुरागी द्वारा आयोजित सखी समागम कार्यक्रम में की गई यह पहल केंद्र में रही।
इस दौरान महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि, माननीय मोदी जी का संदेश ही महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा है और मोदी जी स्वमेव समाज के प्रेरक हैं। महिला मोर्चे के द्वारा हर बूथ को प्रदान की गई स्पीकर और माईक की ये भेंट सामाजिक जुडाव का साधन बनेगा।
मोदी जी का संदेश ही महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा – सांसद माया नारोलिया
विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने महिला मोर्चे द्वारा की गई पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, जन जन तक बिना किसी व्यवधान के पहुंचे ओर बिना किसी रुकावट के मन की बात का कार्यक्रम सुन सके इसके लिए तात्या टोपे मंडल की अध्यक्ष द्वारा मंडल के सभी 51 बूथ अध्यक्षों को स्पीकर और माइक देने की यह सराहनीय पहल की है। विधायक श्री सबनानी ने बडी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी विधानसभा में सर्वाधिक शक्तिशाली महिला मोर्चा है।
महिला मोर्चे की पहल अनुकरणीय – भगवान दास सबनानी
कार्यक्रम की आयोजनकर्ता और भाजपा महिला मोर्चा तात्या टोपे मंडल की अध्यक्ष कविता जैन अनुरागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की प्रगति की बात करते हैं। भाजपा भी इसी संकल्प के साथ महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में बूथ अध्यक्षों को यह उपहार दिया गया है ताकि मोदी जी का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे और समाज में सकारात्मक बदलाव आए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता मुकेश राय, पार्षद और ज़ोन अध्यक्ष ब्रजुला सचान और आरती अनेजा, तात्या टोपे मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल और महिला मोर्चे की पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।



